Jaunpur News: करंट से पानीपुरी विक्रेता की मौत
जौनपुर, अगस्त 15 -- Jaunpur News: बरईपार (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। तेजीबजार थाना क्षेत्र के कान्हापुर गांव निवासी पानी पानीपुरी विक्रेता 45 वर्षीय अनिल बिंद का शुक्रवार देर रात करंट की चपेट में आने से निधन हो गया। घर में लाइट बनाते वक्त हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार अनिल घर से 10 किलोमीटर दूर मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के नन्दापुर गांव में दो दशक से रहकर पानीपुरी का धन्धा करते थे। वही जमीन लिखाकर मकान भी बनवाकर अपने दो बच्चे तथा पत्नी के साथ रहते थे। वह रोज की तरह पानी पुरी बेचकर देर रात घर आए और लाइट ठीक करने लगे। हालांकि उस समय लाइट कटी थी लेकिन अचानक आ गई और वह चपेट में आ गये। झुलसे हालत में आसपास के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर ले गये जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची मछलीशहर पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.