Jaunpur News: करंट से झुलसे युवक की उपचार के दौरान मौत
जौनपुर, सितम्बर 20 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के काछीडीह गांव में रविवार को विद्युत करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसे युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। काछीडीह गांव निवासी 35 वर्षीय हरीश प्रताप सिंह रविवार को अपने खेत में सब्जी की फसल की सिंचाई करने के लिए पंप सेट चालू कर रहे थे। अचानक वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसकर गिर पड़े। परिजनों को जानकारी हुई तो आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान सुबह करीब 10 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव में भी मातम छा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.