जौनपुर, अगस्त 12 -- Jaunpur News: जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के ईशापुर निवासी एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। बुधवार की दोपहर टेबल फैन का प्लग लगाते समय करंट से झुलस जाने से अजय सोनी की 25 वर्षीय पत्नी प्रिया सोनी की मौत हो गई। बदलापुर थाना क्षेत्र के भलुआही की प्रिया सोनी ईशापुर गली नंबर चार में सपरिवार किराए के मकान में रहती थीं। किसी काम से वह टेबल फैन का प्लग लगा रहीं थीं। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से वह झुलसकर जमीन पर गिर पड़ीं। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...