Jaunpur News: करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
जौनपुर, अक्टूबर 14 -- Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के दाढ़ा रसूलहा गांव में मंगलवार दोपहर घर में बिजली ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक अनिल की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के अनुसार, गांव निवासी 32 वर्षीय अनिल पटेल के घर में बिजली खराब थी। मंगलवार को करीब तीन बजे वह बिजली ठीक कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट करेंट लगने से झुलस गया। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे रामपुर एक अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अनिल पटेल दो भाइयों में छोटा था। उसकी मौत से मां सहदेई और पत्नी बिंदी देवी बेसुध हैं। मृतक का एक वर्षीय बेटा शिवम है, जिसके सिर से पिता का साया उठ गया। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। थानाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.