Jaunpur News: करंट लगने से भैंस की मौत
जौनपुर, जुलाई 5 -- Jaunpur News: जलालपुर। क्षेत्र के बीबनमऊ गांव में शनिवार की सुबह ट्रांसफार्मर के अर्थ वायर में उतरे करंट की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। घटना से पशुपालक को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। गांव निवासी मन्नू यादव ने सुबह करीब नौ बजे अपनी भैंस को खेत में चरने के लिए छोड़ा था। चरते-चरते भैंस ट्रांसफार्मर के पास पहुंच गई, जहां अर्थ वायर में करंट उतर रहा था। करंट की चपेट में आने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पशु स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक और लेखपाल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: करंट लगने से भैंस मरी वहीं बिजली विभाग के कर्मचारियों ने अर्थ वायर में उतर रहे करंट की समस्या को ठीक कर दिया। यह भी पढ़ें- Sambhal News: बिजली के पोल में करंट से भैंस की मौत, किशो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.