Jaunpur News: करंट लगने से किशोर की मौत
जौनपुर, जुलाई 25 -- Jaunpur News: मछलीशहर। पंवारा थाना क्षेत्र के गौहानी गांव में करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी 12 वर्षीय विकास पटेल पुत्र अनिल पटेल शुक्रवार को दोपहर घर पर स्नान करने जा रहा था। इसी दौरान घर में लगे टिल्लू पंप में करंट उतरने से वह उसकी चपेट में आ गया। परिजन आनन-फानन में उसे मछलीशहर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया।घटना को लेकर गांव में भी शोक का माहौल है। यह भी पढ़ें- Purnia News: विद्युत स्पर्शघात से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.