जौनपुर, जुलाई 16 -- Jaunpur News: खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद।क्षेत्र के तारगहना गांव में बुधवार की भोर में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।‌ सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी 35 वर्षीय शिवपूजन बिंद पुत्र अच्छेलाल बिंद सुबह करीब साढ़े चार बजे सोकर उठने के बाद कमरे से बाहर निकल रहा था। घर के द्वार पर लगा चैनल गेट खोल रहा था। बाहर से चैनल के बीच से पंखा चलाने के लिए बिजली का तार ले जाया गया था। चैनल गेट खोलने के दौरान तार कहीं से कटकर चैनल में चिपक गया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: मेधा को सुविधाएं नहीं, अच्छे अवसरों की दरकार-ध्यानार्थ ओलंपियाड की खबर चैनल में करंट प्रवाहित हो जाने शिवपूजन उसकी चपेट में आ गया। नगर के निजी अस्पताल में ले जाने पर डाक्टर ने जवाब दे दिया। परिजन उस...