जौनपुर, अगस्त 24 -- Jaunpur News: थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के कनुआनी गांव के पुरवा रमगढ़हा में शनिवार रात बिजली का तार टूटकर गिरने से उसमें प्रवाहित करंट की चपेट में आकर एक भैंस की मौत हो गई। पशुपालक ने करीब 80 हजार रुपये का नुकसान बताया। कनुआनी गांव निवासी पशुपालक डॉ. विनोद सिंह की भैंस घर के सामने खूंटे से बंधी थी। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार टूटकर अचानक भैंस के शरीर पर गिर गया। आनन फानन में बिजली आपूर्ति बंद कराई गई, लेकिन तब तक भैंस की मौत हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: करंट की चपेट में आकर भैंस की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...