जौनपुर, जुलाई 11 -- Jaunpur News: खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के सोंधी मोहल्ला में शनिवार को विद्युत पोल के स्टे तार में करंट उतरने से उसकी चपेट में आकर दो भैंसों की मौत हो गई। थाने में पशुपालक की शिकायत पर मृत भैंसों का पशु चिकित्सालय सोंधी में पोस्टमार्टम कराया गया। मोहल्ला निवासी रिखई बिंद की पत्नी फूलकुमारी सुबह पशुओं को चराने गयी थी। सड़क के किनारे मवेशी चर रहे थे। इस दौरान रिखई बिंद की दो भैंस घास चरते हुए मोटर पंप पर स्थापित ट्रांसफार्मर पोल के स्टे तार के पास पहुंच गईं। स्टे तार में करंट उतरने से दोनों भैंस उसकी चपेट में आ गई। यह भी पढ़ें- Badaun News: खंभे में उतरा हाईटेंशन लाइन का करंट, चपेट में आने से चार भैंस मरीं यह भी पढ़ें- Badaun News: हाईटेंशन लाइन के खंभे में उतरा करंट, चार भैंस मरीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...