Jaunpur News: करंट की चपेट में आकर भैंस की मौत
जौनपुर, अगस्त 23 -- Jaunpur News: थानागद्दी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के कनुआनी गांव के पुरवा रमगढ़हा में शनिवार रात बिजली का तार टूटकर गिरने से करंट की चपेट में आकर एक भैंस की मौत हो गई। पशुपालक डॉ. विनोद सिंह ने भैंस की कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई है। भैंस घर के सामने खूंटे से बंधी थी। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहा बिजली का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। सूचना पर बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। हल्का लेखपाल और पशु चिकित्सकों की टीम ने मौके पर पहुंचकर भैंस का पोस्टमार्टम किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.