जौनपुर, अक्टूबर 22 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की वार्षिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के प्रथम चरण में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय सटवां के प्रांगण में किया गया। इसमें प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के बालक-बालिकाओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अविनाश सिंह ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, 100, 200 और 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और गोला फेंक स्पर्धाएं आयोजित की गईं। उच्च प्राथमिक स्तर की बालिका कबड्डी में कंपोजिट विद्यालय सटवां विजेता और यूपीएस समसपुर उपविजेता रहा। बालक वर्ग में सटवां ने पहला और यूपीएस नौवाडाडी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Aura...