जौनपुर, अक्टूबर 15 -- Jaunpur News: खेतासराय। नगर के आदर्श कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्य डॉ.राधा श्रीवास्तव का गुरुवार की सुबह बीएचयू में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से स्कूल में शोक की लहर दौड़ गई। अध्यापिकाओं और कर्मचारियों ने शोक सभा कर गतात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानाचार्य के निधन से स्कूल बंद कर दिया गया। डॉ.राधा श्रीवास्तव मूल रूप से जौनपुर के रुहट्टा मोहल्ला की निवासी थीं। अस्वस्थ होने पर दो दिन पहले बीएचयू में उन्हें भर्ती कराया गया था। शोक सभा में पुष्पा यादव, आरती जायसवाल, अर्चना सिंह, आकांक्षा जायसवाल, राजेश यादव, अखिलेश, रामभुवन, सच्चिदानंद समेत अन्य अध्यापिकाएं और कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: प्रधानाचार्य राधा श्रीवास्तव का निधन, राज कॉलेज में प्रधानाचार्य परिषद ने की शोक सभा

हिंदी हिन...