जौनपुर, सितम्बर 22 -- Jaunpur News: बदलापुर,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मिरशादपुर गांव में चल रही रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में रविवार को कथा व्यास राहुल पांडेय ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही मनुष्य के जन्म जन्मांतर के पापों से मुक्ति मिल जाती है। उन्होंने कहा कि पाश्चात्य सभ्यता के वशीभूत होकर हम अपनी पहचान खोते जा रहे है। हमारी युवा पीढ़ी जिस सभ्यता का अनुकरण कर रही उसे अन्य देश के लोग छोड़कर अपने भारत देश की सभ्यता को अपना रहे है। माता-पिता धरती के साक्षात देव है। इनकी सेवा व पूजा से भगवान स्वतः प्रसन्न हो जाते है। इनका अपमान करने वालों को मंदिर में कभी भगवान नहीं मिल सकते है। यह कथा त्रय ताप का विनाश कर मोक्ष दायिनी है। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस प्रमोद मिश्र, महेंद्र मिश्रा, श्रीकांत मिश्रा इं...