Jaunpur News: कथावाचक की मां के निधन पर जताया शोक
जौनपुर, अगस्त 13 -- Jaunpur News: नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा विकास खंड के बशारतपुर गांव निवासी कथा वाचक वरूणेंद्र मिश्र की 85 वर्षीय माता फुलदेई देवी के निधन पर बुधवार को कथा वाचक शांतनु महाराज एवं एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने घर पहुंचकर शोक प्रकट किया। कथा वाचक शांतनु महाराज ने फुलदेई के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जीवन में व्यक्ति अपने संस्कार, व्यवहार और स्नेह से जो संबंध बनाता है, वही उसकी सच्ची विरासत होती है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। इस दौरान महेंद्र मिश्रा, सत्येंद्र मिश्रा, धर्मेन्द्र मिश्र, वरुणेन्द्र मिश्रा, सूरज मिश्रा, लकी मिश्रा, प्रिंस मिश्रा, हिमांशु, विशाल मिश्रा सिद्धार्थ मिश्र, आशुतोष उपाध्याय सहित दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.