Jaunpur News: कढ़ी भात भंडारा के साथ हुआ रथयात्रा महोत्सव का समापन
जौनपुर, जुलाई 19 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। रासमंडल स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में रविवार को कढ़ी-भात भंडारा के साथ चार दिवसीय रथयात्रा महोत्सव का समापन हुआ। सुबह प्रभु जगन्नाथ, बड़े भ्राता बलभद्र व बहन देवी सुभद्रा का षोडषोपचार पूजन आचार्य डा.रजनीकांत द्विवेदी ने सम्पन्न कराया। मुख्य यजमान हरदेव सिंह, नीलम सिंह, रोहन सिंह, तुषित गुप्ता रहे। आरती पूजन के बाद प्रभु को कढ़ी भात, मौसमी सब्जी, मालपुआ तथा शाही खीर का भोग लगाया गया। भक्तों ने भगवान के विग्रह की आरती उतारी। तत्पश्चात विशाल कढ़ी-भात भंडारे का शुभारम्भ मुख्य अर्चक पंडित दिनेश चंद्र द्विवेदी द्वारा किया गया। रथ यात्रा समिति के अध्यक्ष शशांक सिंह रानू, महामंत्री शिवशंकर साहू, राजेश गुप्ता, नीरज श्रीवास्तव, सभासद नंदलाल यादव, महेश जायसवाल, संतोष गुप्ता, दयाशंकर निगम, राजेश जावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.