Jaunpur News: कट्टा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
जौनपुर, नवम्बर 29 -- Jaunpur News: सुरेरी, हिन्दुस्तान संवाद। सोशल मीडिया पर कुछ दिन पूर्व प्रचलित हो रहे अवैध असलहे के वीडियो की जांच में जुटी सुरेरी पुलिस ने शुक्रवार की रात एक युवक को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। मामले में दो अन्य युवकों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को उपनिरीक्षक मनोज कुमार राय हमराहियों के साथ क्षेत्र में जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वायरल वीडियो में दिख रहा युवक वसुही नदी पुल के रास्ते अपने गांव काकोपुर जाने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने नगेसरा स्थित शिव मंदिर के पास सड़क किनारे घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद पुल की तरफ से आ रहे युवक को मुखबिर ने पहचान लिया। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान युवक की कमर में खोंसा हुआ एक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.