Jaunpur News: कचरे में गोवंशीय पशु का शव ले जाने पर सफाई नायक निलंबित
जौनपुर, जुलाई 19 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। वाहन पर कूड़े के साथ गोवंश पशु का शव लेकर जाने का वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर नगर पालिका प्रशासन ने उर्दू बाजार वार्ड की सफाई नायक सीमा उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही आउटसोर्स पर रखे गए सफाईकर्मी व चालक को भी हटा दिया गया है। उर्दू बाजार वार्ड से कूड़ा उठाने के बाद ख्वाजगी टोला से कूड़ा ट्रैक्टर पर रखा गया। सब्जी मंडी के पास कूड़े के साथ गोवंशीय पशु का शव रखे जाने का वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद यह कार्रवाई हुई। अब वार्ड की जिम्मेदारी सफाई नायक फिरोज को दी गई है। ममाले की जांच के लिए सहायक अभियंता जलकल जटाशंकर पेटल को नामित किया गया है। अधिशासी अधिकारी धर्मराज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.