Jaunpur News: कक्षा1 से 8 तक के विद्यालय का समय बदला
जौनपुर, जुलाई 8 -- Jaunpur News: जौनपुर। मौसम सामान्य होने के बाद जिले में कक्षा एक से आठ तक संचालित सभी विद्यालयों का समय बदल दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने मंगलवार को आदेश जारी करते हुए बताया कि आठ जुलाई से परिषदीय, सीबीएसई, आईसीएसई, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, मदरसा तथा अन्य बोर्ड के विद्यालय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगे। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रार्थना एवं योगाभ्यास सुबह 8 से 8:15 बजे तक होगा, जबकि मध्यावकाश सुबह 10:30 से 11 बजे तक रहेगा। सभी शिक्षक शिक्षण कार्य शुरू होने से 15 मिनट पहले विद्यालय पहुंचेंगे और छुट्टी के बाद कम से कम 30 मिनट तक रुककर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य पूरा करेंगे। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: बेसिक से लेकर प्राइवेट स्कूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.