Jaunpur News: कक्षा में बैठा रहा छात्र, ताला बंदकर चले गए शिक्षक
जौनपुर, जुलाई 18 -- Jaunpur News: जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सिरकोनी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय वनपुरवा-परियावां में शिक्षकों की कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। कक्षा दो का छात्र विपिन निषाद क्लास रूम में ही बैठा रहा, शिक्षक और कर्मचारी ताला बंद कर चले गए। करीब एक घंटे बाद परिजनों की सूचना पर उसे कक्षा से बाहर निकाला गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया गया कि स्कूल की छुट्टी के बाद जब विपिन निषाद काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान किसी ने सूचना दी कि बच्चा विद्यालय के कमरे में बंद है और खिड़की से रोते हुए बाहर निकलने की गुहार लगा रहा है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: अध्यापकों की लापरवाही से क्लास रूम में घंटेभर बन्द रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.