Jaunpur News: कंपनी का सामान बेचने पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा
जौनपुर, सितम्बर 7 -- Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने और पानी की टंकी का निर्माण कार्य कराने वाली कंपनी के संचालक ने दो लोगों पर सामान में हेराफेरी करके उसे बेचने, पांच लाख रुपये मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर शनिवार को मुकदमा दर्ज किया है। दाउदपुर कोटियां गांव निवासी अनिल कुमार सिंह के अनुसार एलएलपी कंपनी की ओर से मछलीशहर तहसील क्षेत्र के जरौना, करियावं, भिदुना और जमुहर में जल जीवन मिशन के तहत कार्य कराया जा रहा है। आरोप है कि कंपनी में ही कार्यरत कर्मचारी सुशील कुमार सिंह निवासी करियावं थाना मीरगंज, और उसके सहयोगी राजदेव सिंह ने 3100 मीटर पाइप, 1740 किलोग्राम सरिया और 434 बैग सीमेंट अपने कब्जे में रख लिया तथा उसमे से कुछ सामान बाजार में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.