Jaunpur News: कंकड़ युक्त सड़क पर चलकर स्कूल पहुंचते हैं नौनिहाल, गांव के बीचोबीच होकर गुजरती है रामगढ़ की सड़क
जौनपुर, अक्टूबर 22 -- Jaunpur News: मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड के रामगढ़ गांव की मुख्य सड़क गांव के बीचोंबीच होकर गुजरती है लेकिन इस सड़क पर डामर बमुश्किल से दिखाई देगा। उखड़ी हुई बड़ी बड़ी सफेद गिट्टियां हीं दिखाई देती हैं। इसी सड़क से होकर आंगनबाड़ी केंद्र, कम्पोजिट विद्यालय रामगढ़, गंगादीन रामकुमार इंटर कॉलेज तथा कई निजी विद्यालयों के बच्चे पढ़ने जाते हैं। गिट्टियां इतनी बिखरी हुई हैं कि बच्चों की साइकिल संतुलन खो देती हैं। गांव की यह सड़क इतनी महत्वपूर्ण है, लेकिन न जाने कितने दिन से इसकी मरम्मत के लिए गांव वाले मांग कर रहें हैं लेकिन सुध लेने वाला कोई जनप्रतिनिधि एवं विभाग नहीं है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: कंकड़ युक्त सड़क पर चलकर स्कूल पहुंचते हैं नौनिहाल इस सड़क की मरम्मत कब होगी इसका कोई पता नहीं हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.