Jaunpur News: औषधि विभाग ने मेडिकल कॉलेज से लिए दवाओं के नमूने
जौनपुर, अगस्त 25 -- Jaunpur News: जौनपुर। औषधि विभाग की ओर से सोमवार को सिद्दीकपुर स्थित उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के ड्रग स्टोर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान दवाओं के 10 नमूने एकत्र किए गए। निरीक्षण के दौरान ड्रग स्टोर प्रबंधन को परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। मरीजों को दवा वितरित करने से पहले उसकी एक्सपायरी तिथि अनिवार्य रूप से जांचने को कहा गया। औषधि निरीक्षक डॅा. रजत पांडेय ने एक्सपायर्ड दवाओं के निस्तारण के संबंध में निर्देश दिए। कहा कि ऐसी दवाओं को औषधि नियमावली, 1945 के नियम-66 के तहत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही नष्ट किया जाए। साथ ही सभी दवाओं पर उत्पाद का नाम, एक्सपायरी अवधि सहित अन्य विवरण स्पष्ट रूप से अंकित करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.