जौनपुर, जुलाई 18 -- Jaunpur News: थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के सोहनी गांव में मंगलवार की भोर में ऑटो चालक से हुई मारपीट और ऑटो लूट की घटना में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ऑटो भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। मिर्जापुर जनपद के चुनार थाना क्षेत्र के मंगरहा निवासी आकाश कुमार की तहरीर पर दर्ज मुकदमे के अनुसार दो युवक सवारी बनकर ऑटो रिक्शा चालक से मारपीट किए और ऑटो लेकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी केराकत अरविंद कुमार पांडेय ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शुक्रवार रात खड़हर डगरा रेलवे समपार के समीप से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: मारपीट के दो आरोपित गिरफ्तार उनके कब्जे से लूटा गया ऑटो भी बरामद कर लिया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों की पहचान शिवम यादव पुत्र संजय यादव नि...