Jaunpur News: एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल
जौनपुर, जुलाई 27 -- Jaunpur News: सिंगरामऊ। थाना क्षेत्र के रतासी चौराहे के पास रविवार को तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार मां, बेटे और बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद एसयूवी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी बदलापुर में भर्ती कराया गया। अंदीपुर गांव निवासी सुजीत गौतम अपनी मां और बहन के साथ बाइक से रतासी चौराहे पर सामान खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष अखिलेश मौर्य ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.