Jaunpur News: एसपी सिटी ने किया थाना का औचक निरीक्षण
जौनपुर, अक्टूबर 6 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। एसपी सिटी अनंत चंद्रशेखर ने सोमवार देर शाम थाना गौराबादशाहपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, भोजनालय, पुलिस कर्मियों के आवास एवं थाना परिसर का जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय में रखे अभिलेखों एवं अभिलेखीय कार्यों का अवलोकन करते हुए उनके सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रख रखाव से संबंधित पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त थाना परिसर एवं विभिन्न कक्षों में साफ सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण कर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने को निर्देशित किया। एसपी सिटी ने एसओ श्रीप्रकाश शुक्ल को थाना पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनकर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के भी निर्देश दिए हैं।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.