जौनपुर, जुलाई 22 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर ठकुरची गांव में एक महिला को उसके घर में घुसकर मारने पीटने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को सात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। धर्मापुर ठकुरची गांव निवासी संजू मौर्या पत्नी सुजीत मौर्य ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसका उसके पड़ोसी से भू-विवाद है। बीते 16 जुलाई को उसके पड़ोसी तिलकधारी मौर्य, लालमनी, कमलेश, मनोज, सारिका, माधुरी और अनन्या ने उसे गाली गलौज दिया। आरोप है कि मना करने पर घर में घुसकर उसे मारा पीटा। पीड़िता थाने पर गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस संबंध में एसओ गंगासागर मिश्र का कहना है कि एसपी के आदेश पर सातो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...