जौनपुर, अक्टूबर 28 -- Jaunpur News: जंघई। जापान के नागोया में आयोजित एशियाई खेलों में भाला फेंक में कांस्य पदक जीतने वाले डभिया गांव निवासी रोहित यादव को मंगलवार को लखनऊ में सम्मानित किया गया। टीओआई यूथ आइकॉन्स समिट एंड अवॉर्ड्स 2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में उन्हें सम्मान मिला। समारोह में गोरखपुर के सांसद रवि किशन, पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ समेत कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। रोहित यादव ने एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता था। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने भी सराहना की। रोहित के सम्मानित होने की खबर से उनके पैतृक गांव डभिया सहित पूरे मीरगंज क्षेत्र में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने उनकी उपलब्धि को जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...