जौनपुर, अक्टूबर 18 -- Jaunpur News: सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। सिकरारा ब्लॉक मुख्यालय स्थित मतदेय स्थल पर बूथों की व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ परिसर की साफ-सफाई और मतपेटियों की मरम्मत कराई जा रही है। जिलाधिकारी सैमुअल पाल ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को चुनाव से जुड़ी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने का निर्देश दिया था। खंड विकास अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि सिकरारा ब्लॉक मुख्यालय पर कुल तीन बूथ बनाए गए हैं। एडीओ पंचायत नवीन कुमार यादव की देखरेख में परिसर की सफाई और मतपेटियों को दुरुस्त करने का काम कराया जा रहा है, ताकि मतदान के दिन किसी तरह की परेशानी न हो। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: एमएलसी चुनाव की तैयारियों में आई तेजी आगामी 23 अक्तूबर को होने वाले चुनाव ...