Jaunpur News: एमएलसी चुनाव की तैयारियों में आई तेजी
जौनपुर, अक्टूबर 17 -- Jaunpur News: सिकरारा (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। सिकरारा ब्लॉक मुख्यालय स्थित मतदेय स्थल पर बूथों की व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही परिसर की साफ-सफाई और पहले से रखी गई मतपेटियों की मरम्मत कराई जा रही है। जिलाधिकारी सैमुअल पाल ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को चुनाव से जुड़ी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त करने का निर्देश दिया था। आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव तैयारियों के सम्बंध में खंड विकास अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि सिकरारा में कुल तीन बूथ बनाये गए है, एडीओ पंचायत नवीन कुमार यादव की देखरेख में परिसर की साफ-सफाई के साथ मतपेटियों को दुरुस्त करने का काम कराया जा रहा है, ताकि मतदान के दिन किसी तरह की परेशानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.