जौनपुर, अक्टूबर 25 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। 'नौ दिन चलै अढ़ाई कोस' यह मुहावरा जिले में परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के ऊपर से हटाए जाने वाले तारों की गति और उनकी स्थिति पर सटिक बैठता है। क्योंकि यहां करीब एक साल में महज 43 प्रतिशत ही स्कूलों के ऊपर से एचटी या एलटी तार को हटाया जा सका है। अधिकारियों के दबाव, डांट, फटकार और धनराशि मिलने के बावजूद अब तक 184 स्कूल ऐसे हैं जिनके ऊपर से या तो एलटी लाइन का तार गुजरा हुआ है अथवा एचटी लाइन का तार खींचा गया है। ऐसे में इन स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 10 हजार से अधिक बच्चों के सिर पर खतरा मंडरा रहा है। शिक्षा और विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2018 में सोनभद्र के दुद्धी तहसील क्षेत्र के एक विद्यालय परिसर में लगे बिजली के खंभे वाले सपोर्टिंग तार में करंट उतरा ...