जौनपुर, जुलाई 22 -- Jaunpur News: मुफ्तीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के मूर्तजाबाद गांव में करीब एक साल पहले ग्राम पंचायत द्वारा बनाई गई आरसीसी सड़क हाल की बारिश में क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क टूटने से लगभग 80 घरों का संपर्क प्रभावित हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सड़क की तत्काल मरम्मत और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि यह गांव का मुख्य संपर्क मार्ग है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चार पहिया वाहन और एंबुलेंस का गांव तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क टूटने की सूचना चार दिन पहले ग्राम सचिव को दे दी गई थी, लेकिन अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं कराया गया। उन्होंने निर्माण कार्य की ग...