Jaunpur News: एक माह में तीसरी बार जला ट्रांसफार्मर
जौनपुर, अगस्त 14 -- Jaunpur News: बदलापुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लग्गूपुर गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर तीन दिन से जला पड़ा है। जिससे लगभग 30 घरों में अंधेरा पसरा हुआ है।उक्त गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जलने से ब्राह्मण, यादव, प्रजापति व हरिजन बस्ती के 30 घरों में अंधेरा छाया हुआ है। जिसके चलते बिजली आश्रित कार्य ठप है। उपभोक्ता राजेश तिवारी ने बताया कि यह ट्रांसफार्मर एक माह में तीसरी बार जला है। अभी एक सप्ताह पूर्व विभाग द्वारा बदला गया था किंतु तीसरे दिन फिर जल गया। यही स्थिति हमेशा बनी रहती है। इस बावत पूछे जाने पर एसडीओ शोएब अंसारी ने बताया कि जानकारी मिली है। इसे शीघ्र बदल दिया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.