Jaunpur News: एक माह के भीतर सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्देश
जौनपुर, अगस्त 13 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में जनपद में लोक निर्माण विभाग के सभी निर्माणाधीन सड़कों एवं संपर्क मार्ग के प्रगति की समीक्षा बैठक की। लोक निर्माण विभाग, निर्माण खण्ड-2 के संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने, निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद की सभी सड़कों का निरीक्षण कराते हुए गड्ढामुक्त किया जाए। विशेष रूप से शहरी क्षेत्र की सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल गड्ढामुक्त कराने तथा जनपद की सीमा में आने वाली सभी प्रमुख एवं संपर्क मार्गों को एक माह के भीतर ठीक कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.