जौनपुर, नवम्बर 23 -- Jaunpur News: सुरेरी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। भानपुर गांव स्थित मायके में रह रही एक युवती की तहरीर पर पुलिस ने सोशल मीडिया पर एआई से आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता मूल रूप से जनपद भदोही की रहने वाली है और पिछले तीन माह से अपने मायके सुरेरी थाना क्षेत्र के भानपुर गांव में रह रही है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से इंस्टाग्राम व फेसबुक पर एआई का उपयोग कर उसकी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाकर वायरल कर रहा था । व्हाट्सएप पर कॉल करके गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी भी दे रहा था ।वहीं सुरेरी पुलिस पिड़िता की तहरीर के आधार पर रविवार को विहार के सारण निवासी आरोपी वीर बहादुर चौधरी पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। ...