Jaunpur News: एंटीबायोटिक का अनावश्यक सेवन खतरनाक : प्राचार्य
जौनपुर, नवम्बर 21 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में विश्व एंटीमाइक्रोबियल जागरूकता सप्ताह के तहत शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य प्रो.आरबी कमल के निर्देशन में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य प्रो. आरबी कमल ने कहा कि एंटीबायोटिक दवाओं का अनावश्यक और गलत इस्तेमाल रोगाणुओं में दवाओं के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर रहा है। इसके कारण सामान्य संक्रमणों का उपचार भी कठिन होता जा रहा है। बिना चिकित्सकीय सलाह के एंटीबायोटिक का सेवन नहीं करना चाहिए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एए जाफरी ने कहा कि एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस आज पूरी दुनिया के सामने गंभीर स्वास्थ्य चुनौती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.