Jaunpur News: उसरौली में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू
जौनपुर, अक्टूबर 28 -- Jaunpur News: खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद उसरौली गांव में बुधवार को श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व 108 कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर भव्य यात्रा निकाली। यात्रा पूरे गांव में भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर पहुंची। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। वृंदावन से आए कथा व्यास आचार्य भोलानाथ शुक्ल महाराज के सानिध्य में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के तहत पुरोहित शीतला प्रसाद मिश्र और पं. निरंजन मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन कराया। इसके बाद विधि-विधान से कलश यात्रा प्रारंभ हुई। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में सहभागिता की। यात्रा में कलावती देवी, धर्मेंद्र मिश्रा बाबा, महेंद्र मिश्रा, राजू सिंह, राधेश्याम उपाध्याय, वीरेंद्र मिश्रा, नरेंद्र मिश्रा, पप्पू मिश्रा, रामसकल मिश्रा, राजेश मिश्रा आदि शामिल रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.