जौनपुर, नवम्बर 17 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। नगर विकास विभाग के विशेष सचिव उमेश मिश्रा को जनपद का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। यहां तैनात रहे सैमुअल पाल एन. को सहकारिता विभाग में अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग) के पद पर स्थानांतरित किया गया है। उमेश मिश्र 2012 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। 2024 को उन्हें मुजफ्फरनगर का जिलाधिकारी बनाया गया था। वहां उनका कार्यकाल 26 महीने का रहा। इसके पहले वह बिजनौर, अमरोहा व कुशीनगर के भी जिलाधिकारी रह चुक हैं। इनसे पहले डीएम रहे सैमुअल पॉल एन का कार्यकाल जिले में करीब साढ़े छह माह का रहा। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होने राजस्व वादों के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया था। यह भी पढ़ें- यूपी में 16 IAS-4 PCS ट्रांसफर, गोंडा समेत 5 डीएम के तबादले, कानपुर-वाराणसी कमिश्नर भी बदले

हिंदी हिन्दुस्तान क...