Jaunpur News: उधार के रुपये मांगने पर युवक को पीटा, केस दर्ज
जौनपुर, सितम्बर 30 -- Jaunpur News: जफराबाद। क्षेत्र के किरतापुर उसरहिया गांव में उधार दिए रुपये मांगने पर युवक से मारपीट करने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी आकाश यादव मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता है। उसने सरैयां गांव निवासी विवेक गिरी को 13 हजार रुपये उधार दिए थे। सोमवार रात आकाश बकाया रुपये मांगने विवेक के पास गया था। आरोप है कि रुपये मांगने पर विवेक ने गाली-गलौज और मारपीट की। इससे आकाश घायल हो गया। आरोप है कि जाते समय विवेक ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। मंगलवार को आकाश की तहरीर पर पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। पुलिस ने सरैयां गांव निवासी विवेक गिरी के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.