Jaunpur News: ई-रिक्शा पलटने से चालक समेत दो घायल
जौनपुर, जुलाई 15 -- Jaunpur News: शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ मार्ग स्थित मलमलवा पुलिया के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को एम्बुलेंस से राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। नगर के नई आबादी मोहल्ला निवासी उत्कर्ष सिंह रेलवे स्टेशन से आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के दक्खीनगवा गांव निवासी सतिराम की पत्नी और उनके 11 वर्षीय पुत्र इंद्रेश को ई-रिक्शे से घर छोड़ने जा रहे थे। मलमलवा पुलिया के पास अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक उत्कर्ष सिंह और इंद्रेश गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस दोनों घायलों को राजकीय चिकित्सालय ले गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.