Jaunpur News: ईवीएम जागरूकता के लिए तहसील में बना स्ट्रांग रूम
जौनपुर, नवम्बर 21 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। ईवीएम के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को तहसील परिसर में स्ट्रांग रूम बनाया गया। इसमें 10 कंट्रोल यूनिट, 10 बैलेट यूनिट और 10 वीवीपैट मशीनें सुरक्षित रखी गईं। उप जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि तहसीलदार रवि रंजन कश्यप पर्याप्त सुरक्षा बल और जीपीएस युक्त वाहन के साथ मशीनों को तहसील लेकर पहुंचे। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में इन्हें तहसील कार्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा गया। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन केंद्र पर आम लोगों को ईवीएम के संचालन की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए प्रतिदिन सुबह 10 से शाम पांच बजे तक मशीनें उपलब्ध रहेंगी। यह भी पढ़ें- Orai News: ईवीएम का प्रदर्शन कर किया जागरूक समय समाप्त होने पर मशीनों को दोबारा स्ट्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.