Jaunpur News: इंजीनियरिंग संकाय को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं शिक्षक : कुलपति
जौनपुर, अक्टूबर 12 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में शनिवार की शाम इंजीनियरिंग संस्थान के सभी संविदा और अतिथि प्रवक्ताओं की बैठक की गई। बैठक में शिक्षण की गुणवत्ता, पाठ्यक्रम के आधुनिकीकरण, शोध, प्रोजेक्ट वर्क और विद्यार्थियों के कौशल विकास सहित विभिन्न शैक्षणिक विषयों पर चर्चा हुई। कुलपति प्रो. आरके सिंह ने इंजीनियरिंग संकाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए शिक्षकों से कंधे से कंधा मिलाकर काम करने तथा मानवहित और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। कुलपति ने कहा कि इंजीनियरिंग संकाय में अपार संभावनाएं हैं और यह संकाय विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: विद्यार्थियों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.