Jaunpur News: इंजन फेल होने से तीन घंटे खड़ी रही एजे पैसेंजर, जगह जगह रोकी गई ट्रेनें
जौनपुर, अक्टूबर 18 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज से जौनपुर जाने वाली एजे पैसेंजर ट्रेन का इंजन शनिवार को फेल हो गया। इससे रेलमार्ग अवरुद्ध होने के कारण कई ट्रेनों को जगह जगह जगह रोका गया। तीन घंटे बाद जौनपुर जंक्शन से दूसरा इंजन मंगाकर एजे पैसेंजर को आगे के लिए रवना किया गया। इस दौरान ट्रेन से सफर कर रहे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। स्टेशन अधीक्षक मड़ियाहूं राममूर्ति यादव ने बताया कि प्रयागराज से चलकर जौनपुर जाने वाली एजे पैसेंजर ट्रेन सुबह 10:17 बजे मड़ियाहूं स्टेशन से रवाना हुई थी। ट्रेन चलने के पांच मिनट बाद सुदनीपुर के पहले रघुनाथपुर गांव के पास इंजन फेल होने से ट्रेन ट्रैक पर खड़ी हो गई। करीब तीन घंटे तक ट्रेन उक्त स्थान पर खड़ी रही। ट्रेन के चालक ने इंजन में आई खराबी दूर करने का काफी प्रयास किया लेकिन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.