जौनपुर, सितम्बर 14 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान को शहर के बीचों-बीच प्रदर्शित करने के लिए लगाए गए छह एलईडी बोर्ड को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे महादेव सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। सेना के पदाधिकारियों ने रविवार को कोतवाली में तहरीर देकर सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखकर अराकतत्वों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महादेव सेना के जिलाध्यक्ष विमल सिंह ने कोतवाली में प्रार्था पत्र देकर बताया कि सद्भावना पुल पर लगे छह एलईडी डिस्प्ले बोर्ड को अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त किया है। एलईडी बोर्डों पर जौनपुर की धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया था। इनमें मां शीतला चौकिया धाम, मैहर देवी, बाबा जागेश्वर नाथ, बाबा केरारवीर, ऐतिहासिक श...