Jaunpur News: आशीष मिश्र बने केराकत के नगर अध्यक्ष
जौनपुर, अक्टूबर 22 -- Jaunpur News: केराकत। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रभान सिंह 'इंदु' ने केराकत नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का पुनर्गठन करते हुए व्यवसायी आशीष मिश्र को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। वहीं नितेश कसौधन को महामंत्री तथा विनोद जायसवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के पुनर्गठन के बाद जिला अध्यक्ष इंद्रभान सिंह 'इंदु' ने नवनियुक्त नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष आशीष मिश्र को एक सप्ताह के भीतर नगर कार्यसमिति का गठन कर उसकी सूची प्रेषित करने का निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.