जौनपुर, जुलाई 10 -- Jaunpur News: खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के शाहापुर गांव में बुधवार की शाम को आवारा कुत्तों के झुंड ने आठ वर्षीय बालक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जान बचाने के लिए बालक पोखरी में कूद गया, लेकिन कुत्तों ने वहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। गंभीर हालत में उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। गांव निवासी कल्लू बिंद का आठ वर्षीय पुत्र शिवांश बुधवार शाम घर लौट रहा था। रास्ते में पोखरी के पास घूम रहे करीब एक दर्जन आवारा कुत्तों ने उस पर अचानक हमला बोल दिया। बचने के प्रयास में वह पास की पोखरी में कूद गया, लेकिन पांच-छह कुत्ते भी पानी में उतरकर उसे नोचने लगे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने बालक क...