Jaunpur News: आरोपी भोले राजभर के अवैध मकान पर चला बुलडोजर
जौनपुर, जुलाई 31 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। चर्चित दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के आरोपी भोले राजभर के अवैध निर्माण पर गुरुवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी जपटापुर गांव में तहसीलदार शाहगंज की मौजूदगी में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने ध्वस्तीकरण कराया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। प्रशासन के अनुसार यह कार्रवाई राजस्व न्यायालय के पारित आदेश के अनुपालन में की गई। राजस्व अभिलेखों के मुताबिक भोले पुत्र जियालाल ने ग्राम लपरी परगना अंगुली तहसील शाहगंज में करीब पांच वर्षों से सरकारी भूमि पर पक्का मकान, बाउंड्रीवाल और अन्य निर्माण कर अवैध कब्जा कर रखा था। स्थलीय निरीक्षण और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर तहसीलदार न्यायालय ने अवैध कब्जा हट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.