Jaunpur News: आभूषण चोरी का आरोप, चचेरे भाई समेत चार पर मुकदमा
जौनपुर, अगस्त 7 -- Jaunpur News: थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के उदयचंदपुर गांव के चहरामपट्टी पुरवा में घर की अटैची में रखे लाखों रुपये के आभूषण चोरी होने के मामले में पुलिस ने चचेरे भाई समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चहरामपट्टी निवासी सोनाली सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 16 अप्रैल को उनके चाचा धीरेंद्र प्रताप सिंह के बेटे सत्यम सिंह मुंबई से घर आए थे। उस समय उनकी मां संध्या सिंह वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मायके गई थीं। आरोप है कि सत्यम उनकी मां के जेवर चुराकर मुंबई लौट गया। सोनाली की तहरीर पर सत्यम समेत उसके परिवार की रचना सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह और चिराग सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.