Jaunpur News: आबादी भूमि को लेकर दो पक्षों में मारपीट, केस दर्ज
जौनपुर, अक्टूबर 15 -- Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के आलमगंज पटखौली गांव में गुरुवार को आबादी की भूमि पर रखे नाद-चन्नी को हटाने और विरोध करने पर दोनों पक्षो में मारपीट हो गयी है। पीड़ित दयाशंकर यादव ने पड़ोसियों के खिलाफ पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। दयाशंकर यादव के अनुसार, आबादी की भूमि पर उन्होंने नाद-चन्नी रखा था, जिसको लेकर दीवानी न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा है। आरोप है कि इसी बीच पड़ोसी ने भूमि पर रखे नाद-चन्नी को फेंक दिया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई। नाद-चन्नी तोड़े जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का भरोसा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.