Jaunpur News: आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों का किया निरीक्षण
जौनपुर, नवम्बर 2 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए आबकारी विभाग ने रविवार को पवांरा क्षेत्र में शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। आबकारी निरीक्षक देविका शुक्ला ने फोर्स के साथ पवांरा, सरायबीका और मुंगराबादशाहपुर स्थित दुकानों पर पहुंचकर स्टॉक और जरूरी दस्तावेजों की जांच की। निरीक्षण के दौरान सेल्समैन से स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर, लाइसेंस समेत अन्य दस्तावेज मांगे गए। दुकानों में मौजूद शराब के स्टॉक का रजिस्टर से मिलान भी किया गया। आबकारी निरीक्षक ने सेल्समैन को तय कीमत से अधिक शराब न बेचने और दुकानों को निर्धारित समय पर खोलने और बंद करने की हिदायत दी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: पटाखा दुकानों पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने की हिदायत नियमों का उल्लंघन मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.