जौनपुर, जुलाई 29 -- Jaunpur News: नौपेड़वा। बक्शा थाना क्षेत्र के कुल्हनामऊ गांव में मारपीट मामले में छह नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज किया है। गांव की पीड़िता प्रीति भारती पत्नी अविनाश कुमार ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगायी है कि मंगलवार की रात में करीब आठ बजे बच्चों के खेलने को लेकर हुए विवाद के बाद पड़ोसी सचिन, चंद्रकला, पूजा, चंद्रशेखर, अनीता एवं तारा देवी अभद्रता करते हुए कुल्हाड़ी तथा लात-घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस आरोपियों के खिलाफ बलवा सहित मारपीट आदि के मामलें में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...